Bramhand ke Bade Sawalo ke Sankshipt Jawab (Hindi edn of Brief Answers to the Big Questions)

Bramhand ke Bade Sawalo ke Sankshipt Jawab (Hindi edn of Brief Answers to the Big Questions)

Author : Stephen Hawking

In stock
Rs. 399.00
Classification Popular Science
Pub Date 3rd Impression 2022
Imprint Manjul Publishing House
Page Extent 212
Binding Paper Back
Language Hindi
ISBN 9789389647983
In stock
Rs. 399.00
(inclusive all taxes)
OR
About the Book

दुनिया के प्रसिद्ध ब्रह्मांड विज्ञानी और अ ब्रीफ़ हिस्ट्री ऑफ़ टाइम के लेखक के ब्रह्मांड के सबसे बड़े प्रश्नों पर व्यक्त अंतिम विचार उनकी इस मरणोपरांत प्रकाशित पुस्तक में दिए गए हैं।

ब्रह्मांड की उत्पत्ति कैसे हुई? क्या मानवता पृथ्वी पर अस्तित्व में रहेगी? क्या सौर मंडल से भी ज्यादा बौद्धिक जीवन कोई है? क्या आर्टिफ़िशल इंटेलिजेंस हमें नियंत्रित करेगा?
अपने असाधारण करिअर में स्टीफन हॉकिंग ने ब्रह्मांड के प्रति हमारी समझ को और अधिक विस्तार दिया है तथा कई रहस्यों को उजागर किया है। लेकिन फिर भी ब्लैक होल्स, काल्पनिक समय और विभिन्न इतिहास-काल पर उनका सैद्धान्तिक कार्य उनकी सोच को अंतरिक्ष के गूढ़तम स्तर तक ले जाता है। हॉकिंग मानते थे कि पृथ्वी पर जो भी समस्याएं हैं, उनको हल करने में विज्ञान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अब हम इन विनाशकारी बदलावों का सामना कर रहे हैं - जैसे पर्यावरण में बदलाव, परमाणु युद्ध की चुनौती और आर्टिफ़िशल सुपर इंटेलिजेंस का विकास। स्टीफ़न हॉकिंग सबसे अहम और मानवता के लिए अति महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात कह रहे हैं। मानव के रूप में हम जो चुनौती अपने समक्ष पाते हैं और ये पृथ्वी किस दिशा में बढ़ रही है, उस बारे में लेखक के निजी विचार इस पुस्तक में दिए गए हैं।

About the Author(s)

स्टीफ़न हॉकिंग एक उत्कृष्ट सैद्धांतिक भौतिकविद और दुनिया के सबसे महान विचारकों में से एक माने जाते थे। वे तीस वर्षों तक केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में गणित के प्रोफ़ेसर रहे और साथ ही वे दुनिया की बेस्टसेलर पुस्तक ‘अ ब्रीफ़ हिस्ट्री ऑफ़ टाइम’ के लेखक भी हैं।
सामान्य पाठकों के लिए उनकी अन्य पुस्तकों में शामिल हैं ‘अ ब्रीफ़ हिस्ट्री ऑफ़ टाइम’, निबंध संकलन ‘ब्लैक होल्स एंड बेबी यूनिवर्सिस’, ‘द युनिवर्स इन अ नटशेल’, ‘द ग्रैंड डिज़ाइन’ और ‘ब्लैक होल्स : द बीबीसी राइथ लैक्चर्स’।

उन्होंने अपनी बेटी लूसी हॉकिंग के साथ बच्चों की पुस्तकें भी लिखी हैं, जिनमें पहली पुस्तक थी ‘जॉर्जिस सीक्रेट की टु द यूनिवर्स’ । 14 मार्च 2018 को उनका देहांत हो गया।

[profiler]
Memory usage: real: 20971520, emalloc: 18467744
Code ProfilerTimeCntEmallocRealMem