Sanchi: Jaha Bagh udte hai aur Shero ke Seengh hai ( Hindi)

Sanchi: Jaha Bagh udte hai aur Shero ke Seengh hai ( Hindi)

Author : Sohail Hashmi (author) Sashi Sablok (Translator)

In stock
Rs. 150.00
Classification Childrens Book
Pub Date March 2021
Imprint Manjul Publishing House
Page Extent 32
Binding Paperback
Language Hindi
ISBN 9789389647464
In stock
Rs. 150.00
(inclusive all taxes)
OR
About the Book

इस दुनिया में बर्फ़ से ढँके पहाड़ हैं, नदियों में बहता साफ-चमचमाता पानी है। कितने ही लोग, जीव-जन्तु पक्षी, पेड़ यहाँ बसते हैं। पलते-बढ़ते हैं। इसके अलावा यहाँ हमारे पूर्वजों द्वारा निर्मित ऐसे स्मारक भी हैं, जो सैकड़ों सालों से अविचल खड़े हैं - हमारी ज़िन्दगियों और इतिहास को और मूल्यवान और समृद्ध बनाते हुए।
इन बेशकीमती स्मारकों और प्राकृतिक लैण्डस्केपों को संरक्षित रखना बेहद ज़रूरी है। इनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सरकारें और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) जैसी संस्थाएँ साथ काम कर रही हैं।
यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल दुनियाभर में फैले हैं। ये मनुष्य अथवा प्रकृति द्वारा निर्मित लैण्डस्केप और वास्तुकला के अद्भुत नमूने हैं। 2018 तक भारत में ऐसे 37 स्थलों को चिन्हित किया जा चुका है। इनका रख-रखाव और संरक्षण हमारी ज़िम्मेदारी है।
विश्व धरोहर के रूप में चिन्हित सभी स्थलों पर बच्चों के लिए एक पुस्तक श्रंखला का प्रकाशन किया जा रहा है।

About the Author(s)

सोहेल हाश्मी को परिवार, दोस्तों और अपने कैमरे के साथ यात्राएँ करना पसन्द है। पूरे भारत में बिखरी इतनी सारी अनजान जगहों को देखना-जानना उनका खास शौक रहा है। 2005 में उन्होंने दिल्ली के इतिहास और विरासत से बच्चों का परिचय कराने के लिए Delhi Heritage Walks with Sohail Hashmi (सोहेल हाश्मी के साथ दिल्ली की धरोहर यात्रा) शुरू की थी। अब इसमें वयस्क भी शामिल होने लगे हैं। लोगों को भारतीय संस्कृति के बारे में जागरूक बनाने के लिए वे फिल्में भी बनाते हैं। अपने 2000 साल पुराने ख़ूबसूरत शिल्पों और उसके लम्बे इतिहास के साथ साँची उनकी पसन्दीदा जगहों में से एक है।

[profiler]
Memory usage: real: 20971520, emalloc: 18469880
Code ProfilerTimeCntEmallocRealMem