About the Book
जीवन एक चक्रव्यूह
नंबर वन बेस्टसेलर
हू मूव्ड माय चीज़ के आगे की कहानी
परिवर्तन के दौर में जीतने का अद्भुत तरीक़ा
बीस साल और के 28 करोड़ प्रतियों की बिक्री के बाद क्लासिक पुस्तक मेरा चीज़ किसने हटाया? के आगे की कहानी अंततः अब बताई जा रही है।
मेरा चीज़ किसने हटाया? जहाँ ख़त्म हुई थी, यह कहानी वहीं से शुरू होती है। यह सरल कहानी इस बारे में गहरे सत्य बताती है कि इंसान अपना जीवन कैसे बदल सकता है।
मेरा चीज़ किसने हटाया? में हम चूहे जितने आकार के दो पात्रों हेम और हॉ से पहली बार मिले थे। वे एक अप्रत्याशित परिवर्तन का सामना कर रहे थे, जब उनका प्रिय चीज़ अचानक ग़ायब हो गया था। हॉ ने इस परिवर्तन से सफलतापूर्वक निबटने का तरीक़ा सीखा और वह नए चीज़ कि तलाश में निकल पड़ा। लेकिन हेम जहाँ था, वहीं उलझा रह गया।
यह पुस्तक बताती है कि हेम ने इसके बाद क्या किया - और किस तरह उसकी खोजों से आपको अपने जीवन में मौजूद किसी तरह की चक्रव्यूह रुपी पहेली सुलझाने में मदद मिल सकती है।
"चीज़" आपको पोषण देने वाली वस्तु का प्रतीक है, चाहे यह अच्छी नौकरी हो, प्रेमपूर्ण संबंध हो, धन हो , सम्पत्तियाँ हों, अच्छा स्वास्थ्य हो या मन की शांति हो।
"चक्रव्यूह" उस चुनौतीपूर्ण या मुश्किल स्थिति का प्रतीक है, जो आपको अपना चीज़ खोजने और उसका आनंद लेने से रूक रही है।
जब आप हेम और उसकी नई मित्र होप के साथ उनकी नई यात्रा पर जाएँगे, तो आपको पता चलेगा कि लीक से हटकर सोचने पर जीवन में ज़्यादा कैसे हासिल किया जा सकता है।
सभी आयु-वर्ग और पृष्टभूमि के लोगों के लिए लिखी गयी इस कहानी को पढ़ने में एक घंटे से भी काम समय लगता है, पर इसकी अद्भुत शिक्षा का असर ज़िन्दगी भर रह सकता है।