Main Bharat Hoon ( Hindi)

Main Bharat Hoon ( Hindi)

Author : Sudhir Azad

In stock
Rs. 195.00
Classification Poetry
Pub Date March 2023
Imprint Manjul Publishing House
Page Extent 128
Binding Paper Back
Language Hindi
ISBN 9789355432438
In stock
Rs. 195.00
(inclusive all taxes)
OR
About the Book

“कभी-कभी तेज़ गति के नुकसान होते हैं लेकिन लगता है सुधीर आज़ाद ने इसे साध लिया है। उनके लेखन को मेरी शुभकामनाएँ।”
-विष्णुकांत शास्त्री
साहित्यकार, दार्शनिक एवं पूर्व राज्यपाल (उत्तरप्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश)

“जिसकी कलम में अग्निकण होते हैं वही क्रांति लिख सकता है। सुधीर आज़ाद की लेखनी में अग्निकण हैं इसलिए वे अपनी लेखनी से कभी भी कुछ ठंडा नहीं लिखते हैं। मैं उन्हें राष्ट्रकवि श्रीकृष्ण सरल की परंपरा का उत्तराधिकारी घोषित करता हूँ।”
-डॉ. देवेन्द्र दीपक
साहित्यकार, अध्येता एवं साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के पूर्व निदेशक

“डॉ. सुधीर आज़ाद शहीदों का साहित्यिक तर्पण कर रहे हैं।”
-राकेश शर्मा
राष्ट्रीय निदेशक, ई पाठशाला, विद्याभारती

“सुधीर वो नया दरख्त है जिसके तले हिन्दी साहित्य को बड़ी छाँव मिलने वाली है।”
-राजेश गुप्ता
कवि, विचारक एवं प्रशासनिक अधिकारी, मध्यप्रदेश

“डॉ. सुधीर आज़ाद द्वारा चयनित विषय और पात्र उनकी दृष्टिबोध
और उनके साहित्यिक कर्त्तव्यबोध को कहने के लिए पर्याप्त हैं।”
-पुष्पेंद्र पाल सिंह
पत्रकारिता-गुरु एवं प्रधान संपादक, मध्यप्रदेश माध्यम

About the Author(s)

डॉ. सुधीर आज़ाद

किताबें एवं फ़िल्म्स
o नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर प्रथम शोधकार्य पीएचडी।
o ‘शहीद-ए-आज़म’ - सरदार भगतसिंह पर महाकाव्य।
o ‘भोपाल... सहर बस सुबह तक’ - भोपाल गैस त्रासदी पर उपन्यास।
o ‘विश्वनायक’ - नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर समीक्षा-ग्रंथ ।
o ‘मैं खुदीराम त्रैलोक्यनाथ बोस’ - शहीद खुदीराम बोस पर आधारित एकांकी।
o ‘क्रान्तिमना’ - नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर आधारित बाल नाटक।
o ‘नदी, मैं तुम्हें रुकने नहीं दूँगा’ - नदियों पर आधारित कविता-संग्रह।
o ‘पानी नहीं है’ - वैश्विक जल-संकट पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म।
o ‘टेंक नं. 610’ - भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित पहली हिन्दी डॉक्युमेंट्री फ़िल्म।
o ‘मेरा गाँव मेरा तीर्थ’ कृषि विज्ञान पर आधारित डॉक्युमेंट्री फ़िल्म।
o ‘ओ रे बचपन’ - बाल-श्रम पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म।
o ‘हिन्दी हैं हम’ राष्ट्रभाषा हिन्दी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म।
o ‘द लास्ट वुड’ ‘द ट्रेन विहाइन्ड द वाल’, ‘द लास्ट लैटर’, ‘मैं भारत’, ‘थेंक यू’, ‘अननोन’ शॉर्ट फ़िल्म्स का लेखन और निर्देशन।
o श्रीरामलीला, क्रान्तिमना जैसे नाटकों का लेखन और निर्देशन।

सम्मान -
o ‘मैं खुदीराम त्रैलोक्यनाथ बोस’ के लिए मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी सम्मान - 2022
o योद्धा सम्मान -2022
o सेवाश्री सम्मान - 2021
o गौरव सम्मान -2016
o नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय युवा सम्मान - 2010

[profiler]
Memory usage: real: 20971520, emalloc: 18440896
Code ProfilerTimeCntEmallocRealMem