Wabi Sabi (Hindi)

Wabi Sabi (Hindi)

Author : Nobuo Suzuki (Author)

In stock
Rs. 399.00
Classification Self Help
Pub Date July 2022
Imprint Manjul
Page Extent 182
Binding Hard cover
Language Hindi
ISBN 9789355431967
In stock
Rs. 399.00
(inclusive all taxes)
OR
About the Book

जितने बेहतर अपूर्ण व्यक्ति बन सकें, अवश्य बनें! वाबी साबी एक सरल और आसानी से समझ आने वाली शैली में हमें दिखाती है कि अपनी अपूर्णता और अस्थायित्व को स्वीकार करने से किस तरह बेहतर होने की कोशिश से बचा जा सकता है। यह तरीक़ा हमें नए सिरे से आकलन करना सिखाता है कि ‘बेहतर’ होने का अर्थ क्या है, ऐसा क्या है जो वास्तव में मायने रखता है और हम सच में क्या चाहते हैं। यह क़िताब आपको यह खोजने में सहायक हो सकती है कि आप और आपका अधूरा जीवन आपकी सोच से कहीं अच्छे हैं, तथा उसे स्वीकार करने और कुछ चीज़ों को त्यागने से आप अपने श्रेष्ठ प्रसन्नतादायक अस्तित्व की ओर लौट सकते हैं।
वाबी साबी एक जापानी दर्शन है कि सभी चीज़ों को उसी तरह अधूरा, अपूर्ण और अस्थायी होना चाहिए, जैसी वे हैं - और इसमें जीवन के सभी आयाम सम्मिलित हैं, जिनमें रचनात्मक से लेकर आध्यात्मिक पहलू तक शामिल हैं। यह पुस्तक इस अवधारणा को रोज़मर्रा के जीवन के संदर्भ में प्रस्तुत करती है और वर्णन करती है कि इसे कहाँ खोजा जा सकता है, कैसे देखा जा सकता है, अपनाया जा सकता है और दैनिक जीवन में किस तरह लागू किया जा सकता है। और क्योंकि देखने के बाद करने की बारी आती है, इसलिए कुछ सरल अभ्यास और गतिविधियाँ, तथा एक सहज जीवन के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से चीज़ों को कम करने और आसपास के अंबार को घटाने के उपाय हमें और अधिक रचनात्मक होने के लिए प्रेरित करते हैं तथा हमारे मन और घरों में जगह बनाते हैं।

About the Author(s)

नोबुओ सुज़ूकी का जन्म 1968 में हुआ। उनका जीवन दर्शन और मनोविज्ञान की नर्इ पहलों और आयामों के अध्ययन के लिए समर्पित रहा है। सारे एशिया में भ्रमण करने के बाद, उन्होंने ज़ेन के साथ कला पद्धतियों को जोड़ने का उपाय विकसित किया और अब वे उन उन ग्राहकों के साथ काम कर रहे हैं जो अपने जीवन की समस्याओं के लिए वैकल्पिक तरीकों की खोज में हैं। उन्हें पियानो बजाना पसंद है और वे अपनी यात्रा के लेखन के साथ-साथ अपने चिंतन-मनन को रिकॉर्ड करना भी पसंद करते हैं। यह उनकी पहली पुस्तक है।

[profiler]
Memory usage: real: 20971520, emalloc: 18423152
Code ProfilerTimeCntEmallocRealMem