Maansi: Ek Soch Jo Disha Badalti Hai (Hindi)

Maansi: Ek Soch Jo Disha Badalti Hai (Hindi)

Author : Chandrabhan 'Rahi'

In stock
Rs. 399.00
Classification Fiction Novel
Pub Date 25th October 2023
Imprint Sarvatra (An Imprint of Manjul Publishing House)
Page Extent 274
Binding Paperback
Language Hindi
ISBN 9789355433497
In stock
Rs. 399.00
(inclusive all taxes)
OR
About the Book

“ज़िन्दगी की कैसी विडम्बना है। मर्द, एक स्त्री से दर्द लेकर आता है, दूसरी स्त्री के पास दर्द कम करने के लिए।”
यह एक प्रश्न है। स्त्री, स्त्री है तो एक घरवाली और एक बाहरवाली, दो भागों में कैसे बँट गई ? दोनों स्त्रियों के द्वारा मर्द को संतुष्ट किया जाता है लेकिन बदनाम कुछ ही स्त्रियाँ होती हैं। अनूठे प्रयोग के साथ लिखे गये साहसिक उपन्यास ‘मानसी' के लेखक चन्द्रभान 'राही' ने स्त्री मन की पीड़ा को विस्तारित किया है। स्त्री प्रेम के लिए मर्द को स्वीकारती है और मर्द, स्त्री के लिए प्रेम को स्वीकारता है। स्त्री प्रेम के वशीभूत होकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए पहले दूसरे के सपनों को पूरा करती है। पुरुष प्रधान समाज के बीच स्त्री स्वयं उलझती चली जाती है। इच्छित पुरुष को पाने का असफल प्रयास करती स्त्री की आत्मकथा के माध्यम से जानिए कि प्रेम क्या एक अभिशाप है...?

About the Author(s)

मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य अकादमी, भोपाल से सम्मान प्राप्त चन्द्रभान ‘राही’ का जन्म उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुआ। भोपाल में एम.ए. हिन्दी साहित्य एवं एलएल.एम. प्राप्त कर साहित्य के क्षेत्र में तेरह कहानी संग्रह, छह उपन्यास एवं विविध विषयों पर कई पुस्तकों का लेखन किया है। वर्तमान में भोपाल में निवासरत।

[profiler]
Memory usage: real: 20971520, emalloc: 18422152
Code ProfilerTimeCntEmallocRealMem